Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का कहर! 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा हैं. मौसम विभाग (IMD) ने रविवार यानी आज प्रदेश के 10 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हैं. उनके मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना अति गहरा निम्न दबाव क्षेत्र ओडिशा और छत्तीसगढ़ से होकर अब बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच चुका हैं. इसका सीधा असर झारखंड पर भी पड़ रहा हैं.
किन जिलों में होगी भारी बारिश? मौसम विभाग के अनुसार संताल परगना, गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, कोडरमा, चतरा और बोकारो समेत करीब 10 जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना जताई गई हैं. वहीं राजधानी रांची समेत दक्षिणी हिस्से में एक-दो बार हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे.
पिछले 24 घंटे का हाल पिछले 24 घंटों में गढ़वा में सबसे ज्यादा 185.0 मिमी बारिश हुई. वहीं रामगढ़ में 45.0 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा रांची में 8.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. लगातार बारिश ने राज्य के अधिकतर जिलों को पानी-पानी कर दिया हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ होने लगेगा. इसके बाद लोगों को लगातार हो रही बारिश से राहत मिलने की संभावना हैं.