झारखंड

अलका तिवारी बनी राज्य निर्वाचन आयुक्त, कल ही मुख्य सचिव के पद से हुई थी सेवानिवृत

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: आईएएस अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है. वह कल ही झारखंड के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत हुई थी. जिसके बाद राज्य सरकार ने उनका नाम राज्य निर्वाचन आयोग के लिए नामित किया था. अब वह राज्य निर्वाचन आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगी. बता दें कि अलका तिवारी के सेवानिवृत होने के बाद वरिष्ठ आईएएस अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. 

ये भी पढ़ें- आईजी बोकारो सुनील भास्कर ने दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक