देश-विदेश

हरियाणा सरकार के 1 साल पूरे होने पर पीएम मोदी का सोनीपत दौरा, 5 बड़े प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा के सोनीपत का दौरा करेंगे. यह दौरा हरियाणा में राज्य सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही, वह प्रदेश को पांच बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिनका उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों से किया जाएगा.

इन बड़े प्रोजेक्ट्स का होगा शुभारंभ - खरखौदा में आईएमटी स्थित मारुति प्लांट का उद्घाटन. - यूनो मिंडा प्लांट का उद्घाटन. - देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ. - जम्मू कटरा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ. - ग्रीन फील्ड हाईवे का शुभारंभ.

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा हरियाणा सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को दर्शाने और राज्य को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढ़े: हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन अचानक दिल्ली रवाना, अचानक बना कार्यक्रम