एनर्जेटिक रहने के लिए घर पर इस तरह बनाए हेल्दी लड्डू!
Atta Healthy Laddu Recipe: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, जिसे वो लंबे समय तक घर पर रख सके। ऐसे में आप घर पर आटे का लड्डू बना सकते है। इस लड्डू को हेल्दी तरीके से बनाया जाए तो इसे खाने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी। आपका शरीर एक्टिव रहेगा। यह लड्डू बच्चे की डिलेवरी के बाद महिलाएं भी खा सकती है। यह हर मौसम में अच्छा रहता है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं लड्डू?
पंजीरी लड्डू बनाने के लिए सामग्री
आटे या पंजीरी का लड्डू बनाने के लिए 1 कप गेहूं का आटा, 1/2 कप कद्दूकस सूखा नारियल ,1/2 देसी घी, 1/3 कप ड्राई फ्रूट्स, 2 बड़े चम्मच गोंद, 1/2 चम्मच पिसी हुई सोंठ, 1/2 इलायची पाउडर, स्वादानुसार बुरा या गुड़।
लड्डू बनाने की विधि
पहले आटे को अच्छे से छान ले फिर पैन में घी डालकर हल्का ब्राउन होने तक आटे को सेंके। फिर गर्म घी में ड्राई फ्रूट्स को भी भून ले। दोनों को ठंडा करें। फिर पंजीरी में चीनी को पीसकर या गुड़ मिलाएं। ड्राई फ्रूट्स भी डालें। इसमें थोड़ा सोंठ और इलायची डालकर मिक्स कर लें। फिर इसका लड्डू बना लें।
लड्डू से बनेगी सेहत
बुजुर्ग महिलाएं कहती है कि, आटे का लड्डू आपके बॉडी को एनर्जी देता है। इससे इम्यूनिटी और मजबूत होती है। इस लड्डू को खाने से कोई नुकसान नहीं होता। प्रेग्नेंट महिलाएं बेबी को जन्म देने के बाद इस लड्डू का सेवन कर सकती हैं।