Chuna, commonly used in paan, when consumed in cor

एक ऐसी चीज जिसे खाने से हड्डियों और दांतों की तकलीफों से मिलेगी राहत

एक ऐसी चीज जिसे खाने से हड्डियों और दांतों की तकलीफों से मिलेगी राहत

Tips For Healthy teeth and Bone: चूना सिर्फ पान में इस्तेमाल होने वाली चीज नहीं है, बल्कि सही मात्रा में सेवन करने पर यह स्वास्थ्य के लिए कई फायदेमंद साबित हो सकता है। कैल्शियम ऑक्साइड के रूप में जाना जाने वाला चूना हड्डियों, दांतों और स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में मददगार माना जाता है।

दांतों के दर्द के लिए फायदेमंद

दांतों में दर्द, छाले या संवेदनशीलता की समस्या होने पर चूना का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। नारियल के तेल में लहसुन को गर्म करके उसमें थोड़ी मात्रा में चूना मिलाकर बनाए गए तेल को दांतों में लगाने से आराम मिलता है। इस तेल की कुछ बूंदें सर्दी, खांसी और मुंह के छालों में भी राहत दे सकती हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत

चने के दाने जितनी मात्रा में चूना नियमित रूप से लेने से हड्डियां मजबूत होती हैं। घुटनों का दर्द, रीढ़ की हड्डी की समस्या और कमजोरी में राहत मिल सकती है। इसे दाल या दही में मिलाकर खाया जा सकता है, जिससे स्वाद भी अच्छा रहता है।

दिमाग और याददाश्त के लिए

बच्चों को दाल, सूप या जूस में चुटकीभर चूना मिलाकर देने से उनकी याददाश्त तेज होती है, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है और पढ़ाई में मन लगता है।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं को अनार के जूस में थोड़ा चूना मिलाकर पिलाने से मां और बच्चे दोनों को फायदा पहुंचता है। इससे प्रसव के दौरान दर्द कम होने और कमजोरी-चक्कर जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। मासिक धर्म की समस्याओं में भी यह उपयोगी माना जाता है।

  NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.