Discover a refreshing summer recipe for Chia Seeds

बिना चीनी के बनाए चिया सीड्स की हेल्दी और टेस्टी खीर

Healthy Chia Seeds Kheer: गर्मियो के मौसम में हर कोई ठंडक पहुंचाने वाली चीजें ढ़ूढते रहते हैं, आपकी हेल्थ को नुकसान न करें और हेल्दी के साथ टेस्टी भी हो। तो ऐसे में आप चिया सीड्स की खीर बना सकते हैं। बनाने में जितनी आसान होती है, वो खाने में भी उतनी ही टेस्टी और हेल्दी होती है। तो आइए जानते है कि, बिना शुगर के हेल्दी चिया सीड्स खीर कैसे बनाते हैं। 

आवश्यक सामग्री 

पानी में भिगोए हुए ¼ कप चिया सीड्स, 2 गिलास दूध, 10-12 खजूर, ड्राई फ्रूट्स (10-12 बादाम, 10-12 काजू और 1 कप मखाना, ½ कप रोल्ड ओट्स, 2-3 इलायची, कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल, एक चुटकी दालचीनी पाउडर।

मिठास के लिए तैयार करें पेस्ट

खीर में शुगर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते और प्राकृतिक मिठास चाहते हैं। तो पहले 10-12 खजूर लें, काजू और बादाम लेकर उसे करीब आधे घंटे के लिए दूध में भिगोकर रख दें, जब नरम हो जाए तो इसे मिक्सर पर पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें। यही पेस्ट आपकी खीर को मीठा और टेस्टी बनाएगा।

ओट्स भी मिलाएं

पहले एक बर्तन में दूध को गर्म करें। फिर इसमें खजूर और ड्राई फ्रूट्स से बना पेस्ट डाले और मीडियम आंच में 2 मिनट तक पाकाएं। फिर दूसरे पैन में रोल्ड ओट्स लेकर भून लें। फिर उसे उबलते दूध में डालें। इससे दूध गाढ़ा दिखने लगेगा।

अब चिया सीड्स डाले

अब दूध के मिश्रण में भिगोकर रखे चिया सीड्स को पानी से निकालकर दूध में डाल दे फिर करीब 5 मिनट तक धीमी आंच में पकाएं। फिर आपकी खीर तैयार हो जाती है। आप इसे और टेस्टी बनाने के लिए  सूखा नारियल, इलायची पाउडर और बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं। फिर खीर को थोड़ा ठंडा कर ले और फिर खाएं।