क्या गर्म चाय में शहद मिलना है सही? बन सकता है आपके लिए जानलेवा, जानें सही तरीका
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: शहद का उपयोग भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में औषधि और आहार दोनों रूपों में होता हैं. स्किन केयर से लेकर बीमारियों से बचाव तक, शहद के फायदों की लंबी लिस्ट है लेकिन क्या आप जानते है कि गर्म पानी या चाय में शहद डालना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता हैं? जानकारी के मुताबिक, शहद को गर्म करना सेहत के लिए खतरनाक हैं.
शहद गर्म करने पर क्यों होता है नुकसान? आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए चेतावनी दी कि शहद को गर्म करने पर उसकी रासायनिक संरचना बदल जाती हैं. इसमें 5-हाइड्रॉक्सीमेथिलफुरफुरल (HMF) नामक एक विषैले तत्व का निर्माण होता है, जो शरीर के लिए हानिकारक माना जाता हैं. चरक संहिता जैसे प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी लिखा है कि शहद को गर्म करने पर यह अमा नामक अपचनीय पदार्थ में बदल जाता है, जो शरीर में ज़हर की तरह असर करता हैं.
एंजाइम और विटामिन्स नष्ट हो जाते है जब शहद को 40°C (104°F) से ज्यादा तापमान पर गर्म किया जाता है तो इसमें मौजूद डायस्टेस और ग्लूकोज ऑक्सिडेज जैसे प्राकृतिक एंजाइम नष्ट हो जाते हैं. ये एंजाइम पाचन के लिए बेहद ज़रूरी होते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि गर्म करने पर शहद में मौजूद हीट-सेंसिटिव विटामिन्स और फ्लेवोनॉइड्स भी खत्म हो जाते है, जिससे इसकी एंटीऑक्सिडेंट प्रॉपर्टीज़ घट जाती हैं. हालांकि शहद को गर्म करने से होने वाले नुकसानों पर अभी और शोध की जरुरत है, लेकिन वैज्ञानिक और आयुर्वेद दोनों ही इस बात से सहमत है कि शहद को उसके प्राकृतिक रूप में खाना सबसे सुरक्षित हैं.
शहद खाने का सही तरीका
- शहद को हमेशा कच्चे (Raw) और प्राकृतिक रूप में ही खाएं.
- अगर आप इसे किसी ड्रिंक में मिलाना चाहते हैं तो पानी या चाय को उबालने के बाद ठंडा कर लें और जब यह गुनगुना हो जाए तभी शहद डालें.
- सबसे अच्छा तरीका है कि एक चम्मच शहद सीधे खा लें और फिर उसके ऊपर गुनगुना पानी या हर्बल टी पी लें.
- ध्यान रखें, शहद को कभी भी उबलते हुए पानी या गर्म चाय में न डालें.
शहद जितना फायदेमंद है, उतना ही इसे गलत तरीके से खाने पर यह नुकसानदेह भी हो सकता हैं. इसलिए अगली बार जब आप अपनी चाय या दूध मीठा करने के लिए शहद डालें तो याद रखें गर्म नहीं, सिर्फ गुनगुने पेय में ही शहद घोला जाए.
यह भी पढ़े: कल से पटना में दौड़ेगी मेट्रो! 1000 से अधिक यात्री कर सकेंगे सफर, CM नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन