Learn to prepare vegetarian Kathal Nuggets, a tast

जानिए घर पर स्वादिष्ट शाकाहारी कटहल नगेट्स कैसे बनाएं

Kathal Nuggets At Home: अगर चिकन नगेट्स देखकर आपके मुंह में पानी आ रहा है, लेकिन आप वेजेटेरियन है। तो आप परेशान न हो आप कटहल से नगेट्स बना सकते हैं। वह खाने में बेहद लजीज लगते हैं। देखने में बिल्कुल चिकन नगेट्स जैसे दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं कटहल नगेट्स?

आवश्यक सामग्री

कटहल नगेट्स बनाने के लिए 500 ग्राम कच्चा कटहल, मैदा और कॉर्नफ्लोर 1/4 कप प्रत्येक, चिली फ्लेक्स, मिक्स हर्ब्स, काली मिर्च और नमक स्वाद अनुसार डाल सकते है। स्वाद को और बढ़ाने के लिए इसमें शेजवान चटनी और सोया सॉस का इस्तेमाल करें, जो डिस को चाइनीच टच देगा। कोटिंग के लिए आधा कप ब्रेड क्रम्ब्स की जरुरत थी।

बनाने की विधि

सबसे पहले कटहल को छीलकर काट लें। फिर एक प्रेशर कुकुर में कटहल के टुकड़े डाले। उसमें पानी, नमक और सोया सॉस डालकर उबलने को रख दें। इससे कटहल का रंग थोड़ा बदल जाता है वहीं नमकीन जैसा टेस्ट आएगा। फिर जब नरम हो जाए तो उतार लें।

फिर एक बाउल में मैदा और कॉर्नफ्लोर लें। उसमें चिली फ्लेक्स, ओरेगानो, काली मिर्च और नमक डालें। फिर 1 बड़े चम्मच शेजवान चटनी डाले यह उसे तीखा और चटपटा स्वाद देगा। 

कोटिंग के लिए ब्रेड का करें इस्तेमाल

अब उबले हुए कटहल को मैदे वाले घोल में डुबोएं फिर ब्रेड के चूरे से अच्छे से कोटिंग करे। फिर जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो आंच को मध्यम कर इसे तल लें। इस कोटिंग को करने से नगेट्स कुरकुरे बनते हैं। तेज आंच पर तलने से जल सकते हैं और अंदर से कच्चे रह सकते हैं, इसलिए मीडियम आंच पर ही तलें। अब कटहल नगेट्स बनकर तैयार हो चुका है।

चटनी बनाएं

आप इसे सेजवान , मयोनीज और टोमैटो सॉस में खा सकते है। लेकिन आप चाहें तो टमाटर या अमचूर की चटनी के साथ भी खा सकते हैं, जो टेस्ट को देसी टच देगा। 

टमाटर की चटनी बनाने के लिए, 2-3 टमाटर लें, 2-3 कली लहसुन, स्वादानुसार सफेद नमक, हरा धनिया, हरी मिर्च डालकर अच्छे पीस लें चटनी तैयार। 

अमचूर की चटनी बनाने के लिए सूखे आम या अमचूर को एक बाउल में लें, उसमें पानी डाले थोड़ी देर रख दे फिर पानी को उबालें और ठंडा करके ,2-3 कली लहसुन, स्वादानुसार सफेद नमक, हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च डालकर अच्छे पीस लें चटनी तैयार।