व्यस्त जीवन में समय और पैसे की बचत के लिए, जानें क

Soya Kabab Recipe: सोयाचंक्स और ब्रेड से घर पर बनाएं वेज हेल्दी और टेस्टी कबाब

Soya Kabab Recipe: सोयाचंक्स और ब्रेड से घर पर बनाएं वेज हेल्दी और टेस्टी कबाब

Soya Kabab Recipe: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों पास टाइम की कमी रहती है। इसकी वजह से हम बाहर नहीं जा पाते। लेकिन अगर आप भी कबाब खाने के शौकीन हो। लेकिन मंहगाई और समय की कमी की वजह से नहीं खा पा रहे तो आज हम इस आर्टिकल में बताएंगे की आप कैसे कम पैसे में वेज कबाब बना सकते हैं। आइए जानते है कैसे बनाए कबाब?

कबाब बनाने की सामग्री

200 ग्राम सोयाबीन, ब्राउन या नॉर्मल 7-8 ब्रेड, अदरक, हरा धनिया, हरी मिर्च -लाल मिर्च, अमचूर, काला- सफेद नमक स्वादानुसार, खड़ा धनिया।

कैसे बनाएं कबाब?

सोयाबीन की बरी को पानी में उबाल ले फिर उसे दूसरे पानी से धुल लें। फिर उसे थोड़ा ठंडा करें। मिक्सर ग्राइंडर में सोयाचंक्स और ब्रेड के छोटे- छोटे टुकड़े करके डाले। फिर उसमें हरा धनिया, थोड़ी सी खड़ी धनिया, हरा मिर्च , अमचूर, नमक , अदरक डालकर पीस लें।

 

अब फ्राई पैन में सेंक लें

अब उस मिक्सचर को बॉउल में निकाल लें। फिर उसमें कटा प्याज डाले और उसकी टिक्की बना लें। फिर उसे फ्राई पैन में सेंक लें। 

जब दोनों साइड अच्छे से सेंक जाए तो उसे बाहर निकाले। फिर कबाब को टोमेटो स्वास या हरी चटनी के साथ सर्व करें।     कबाब को मैदा के बने पराठे के साथ खाएं।

मैदा लें उसमें थोड़ा सा गेंहू का आटा मिलाकर गूंद लें। अब उसे पराठे की तरह सेंक लें। फिर कबाब के साथ खाएं।