CJP ने PM मोदी को लिखा पत्र, सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के परिवारों के लिए मुआवजा की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी से सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की। दीपके ने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा।
CJP का PM को पत्र
इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने लिखा कि देश के माहौल से युवाओं के जीवन और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों और अभिभावकों में निराशा और बढ़ सकती है। उधर, CJP कल यानी 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर से प्रोटेस्ट करेगी। इससे पहले नागपुर, जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अमृतसर में प्रदर्शन कर चुकी है।
36 दिन में 12 सुसाइड
बता दे, देश में पिछले 36 दिनों में NEET एग्जाम से जुड़े 12 छात्र-छात्राएं सुसाइड कर चुके है। इंदौर में NEET की तैयारी कर रही छात्रा गुरुवार देर रात तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और फिर MY हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। छात्रा के गिरने का वीडियो भी सामने आया। देश भर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। इसी मामले में हाल ही में सोशल मीडिया से शुरू हुआ संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ देश के अलग-अलग राज्यों में प्रधान के इस्तीफे के लिए मांग कर रहा है।