हिमाचल प्रदेश के चंबा-मसरूंड मार्ग पर हादसा, 7 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा-मसरूंड मार्ग पर सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें मेहल गांव के एक ही परिवार के 6 लोग शामिल हैं, जबकि सातवां मृतक ड्राइवर था। पुलिस ने सभी के शवों को खाई से निकाल लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
7 लोगों की मौत
सूचना के मुताबिक, गाड़ी में सवार सभी लोग काकड़ोथा गांव से मुंडन संस्कार में शामिल होकर बुधवार रात को घर लौट रहे थे। इस दौरान इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि सड़क से गाड़ी लगभग 1200 फीट नीचे जा गिरी। इससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मेहल गांव के
चुनी लाल (65)
देवी लाल (62)
बबली देवी (45)
मोती राम (45)
अनिता कुमारी (20)
कुंता देवी (53)
मनोहर लाल (34) की मौत हो गई। हादसे में 2 सगे भाई और पति-पत्नी भी शामिल है।
आधी रात हुआ हादसा
आधी रात में घटना की वजह से किसी को इसकी भनक नहीं लगी। सुबह के वक्त पुलिस को जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुटी। मगर तब तक सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सभी के शवों को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। कुछ देर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।