लेबनान पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किया बंद, आज फिर होगी बात
लेबनान पर इजराइल के हमले से नाराज ईरान ने एक बार फिर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। ईरान की जॉइंट मिलिट्री कमांड ने इसका ऐलान किया। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि ईरान ने अपनी सभी जिम्मेदारियां पूरी की हैं, लेकिन अमेरिका, इजराइल पर लगाम नहीं लग पा रही है।
शांति के बात फिर हमला
अमेरिका और ईरान के बीच 17 जून की रात शांति समझौते पर दस्तखत हुए। इसमें होर्मुज को खोलने और लेबनान में हमले बंद करने की शर्तें रखी गई थीं। पीस डील पर साइन के बाद भी इजराइल ने लेबनान में हमले किए। इन हमलों के बीच अमेरिका और ईरान दोनों देश शांति वार्ता पर बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड पहुंच चुके हैं। अमेरिकी डेलिगेशन में मिडिल ईस्ट के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर हैं। वहीं, ईरानी डेलिगेशन का नेतृत्व विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर रहे हैं।
पाकिस्तान बनेगा हिस्सा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली बातचीत में हिस्सा लेने के लिए स्विट्जरलैंड रवाना हो गए हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि इन वार्ताओं में कतर के भी शामिल होने की उम्मीद है। पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच बनी सहमतियों को लागू कराने और उन्हें आगे बढ़ाने के प्रयासों का समर्थन जारी रखेगा।
भारत के 3 तेल टैंकर
इधर, भारतीय झंडे वाले 3 तेल टैंकर शनिवार को सुरक्षित रूप से होर्मुज पार कर भारत के लिए रवाना हो गए। इन जहाजों में 8.6 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा कच्चा तेल और 94 भारतीय क्रू मेंबर शामिल हैं। बता दे लेबनान में हुए हमले में एक इजराइली सैनिक की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य सैनिक घायल है। इसकी जानकारी इजराइली मीडिया रिपोर्टों में दी गई। द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, यह हमला कफर तेबनित इलाके में सैनिकों की एक पोजिशन पर रॉकेटों की बौछार और ड्रोन हमले से किया गया।