लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 15 की मौत
राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। यहां दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्र-छात्राएं आग में फंस गए। एक बच्चे ने पहले फ्लोर से कूद कर अपनी जान बचाई। लेकिन वह नीचे ग्रिल पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने युवक को उठाकर दूसरी तरफ किया। दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। इनमें ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। वहीं दम घुटने से मौत हुई।
अब तक 15 की मौत
फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म आग बुझाने में लगी हुई है। फायरकर्मियों ने बिल्डिंग के पीछे की दीवार को तोड़ा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, कई लोग अंदर फंसे हुए हैं। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं। करीब 14 एम्बुलेंस मंगवाई गई। फायरकर्मी दीवार तोड़कर बिल्डिंग के अंदर दाखिल हुए हैं। अंदर से 15 शवों को बाहर निकाला गया है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बिल्डिंग में बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक मौजूद है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है। राहत-बचाव कर्मियों ने अंदर से 3 शवों को बाहर निकाला। एक अन्य की भी मौत हुई है। अब तक कुल 4 मौत हो चुकी हैं। डिप्टी सीएम ने कहा- फायर ब्रिगेड की टीम अंदर मौजूद है। मौके पर डॉक्टरों को बुलाया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत प्राथमिक इलाज दिया जा सके। ज्यादा धुएं के कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है।