महाराष्ट्र में शिवसेना विभाजन: 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल, आदित्य बोले - वफादारी बिकाऊ
महाराष्ट्र की राजनीति में कई दिनों से सियासी घमासान मचा हुआ है। सोमवार शाम मुंबई में उद्धव ठाकरे गुट के नौ में से 6 लोकसभा सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकनाथ शिंदे ने कहा कि अब 6 टाइगर हमारे साथ आ गए हैं।
उद्धव गुट में फूट
बागी सांसदों ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बैठक की। इसके बाद बागी सांसदों ने शिंदे के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इधर, उद्धव ठाकरे ने मुंबई में अपने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक की, जिसमें मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक में उद्धव गुट के 3 से 4 विधायक नहीं आए। इससे पार्टी में नई टूट की अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी ने 2024 के चुनाव में 288 में 20 सीटें जीती थीं।
To the greedy MPs who have hopped over, you only prove the following, stronger than before:1) Your loyalty, your reputation is for sale, shamelessly 2) The government is biased and uses public money, politically, as funds All of the ones that are jumping over now were elected…
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) June 22, 2026
आदित्य बोले वफादारी बिकाऊ
वहीं उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे ने X पर लिखा- पार्टी छोड़ने वाले सांसदों ने साबित कर दिया है कि वफादारी बिकाऊ है। कम से कम यह मान लीजिए कि लालच की वजह से आपने रातोंरात बिना किसी शर्म के सब छोड़ दिया। उद्धव ने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक के बाद मीडिया से कहा- बागी सांसदों को अपना पक्ष रखने दीजिए। सही वक्त आने पर हम अपना पक्ष रखेंगे। वहीं पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा- शिंदे ने 6 गद्दार पैदा किए। हालात संभालने के लिए अब सर्जरी करनी पड़ेगी।