मुंबई में मानसून के आगमन के साथ ही भारी बारिश ने ज

मानसून की पहली बारिश से मुंबई में भारी तबाही, कई इलाके प्रभावित

मुंबई में मानसूनी बारिश का कहर

मानसून की मुंबई में एंट्री के पहले 24 घंटे में लोगों की परेशानी बढ़ गई। मंगलवार सुबह 8 बजे से बुधवार सुबह 7 बजे तक 2 इलाकों मलवणी फायर स्टेशन में 334mm और एफ/साउथ वार्ड में 328mm बारिश हुई है। इसके अलावा 27 इलाकों में 200mm से 300mm के बीच जमकर बारिश हुई।

अंधेरी सब-वे अस्थाई रूप से बंद

अंधेरी सब-वे में पानी भर गया। इसे अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। विक्रोली वेस्ट में रिहायशी इमारत के पास बनी रिटेनिंग वॉल गिर गई। कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, जिसकी चपेट में आने से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। मौसम विभाग ने मुंबई और पालघर में बारिश का रेड और ठाणे-रायगढ़-सिंधुदुर्ग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

11 लोगों की मौत

इधर, 7 राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश जारी है। MP के 17 जिलों में प्री-मानसून बारिश रही। मंगलवार को बिहार में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। अगले 2-3 दिनों में MP, उत्तर प्रदेश और गुजरात में पहुंच सकता है।

UP में बारिश

इधर, यूपी में मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। तड़के मथुरा में आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। आगरा में हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह लखनऊ, बाराबंकी समेत 15 से ज्यादा शहरों में बादल छा गए। दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकली। हालांकि, हल्की ठंडी हवाओं से गर्मी से राहत है। इससे पहले, मंगलवार देर रात वाराणसी, आजमगढ़, ललितपुर और जालौन में जोरदार बारिश हुई। शाम को आगरा में आंधी से सड़क किनारे खड़ी कारों पर पोल गिर गया। 2 कारों का पिछला हिस्सा पिचक गया।