प्रधानमंत्री मोदी पेरिस पहुंचे और Vivatech 2026 सम

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

पीएम मोदी पेरिस पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस पहुंच गए है, जहां भारतीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। PM ने लोगों से हाथ मिलाया और बच्चों को दुलारा भी। पीएम मोदी Vivatech 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मौजूद रहेंगे। एक दिन पहले मोदी फ्रांस के एवियन में आयोजित 52वें G7 समिट में शामिल हुए। उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से 18 मिनट द्विपक्षीय चर्चा हुई।

‘अमेरिका  भारत के साथ’

डोनाल्ड ट्रम्प ने वादा किया है कि मोदी के रहते कभी भारत पर हमला होता है तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा। PM मोदी के अलावा कोई और नेता भारत में होगा तो मुझे सोचना पड़ेगा। 17 जून को फ्रांस के एवियन में 52वें G7 समिट का दूसरा दिन रहा। PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की द्विपक्षीय चर्चा हुई। इसमें ट्रम्प ने कहा- जब तक मैं प्रेसिडेंट हूं, व्हाइट हाउस में PM मोदी का हमेशा अच्छा दोस्त मौजूद रहेगा।

ट्रंप बोले - मोदी जबरदस्त नेता

ट्रम्प ने मोदी की तारीफ में कहा- जब तक मोदी लीडर हैं, इंडिया हर फील्ड में बड़ा रोल निभाएगा। मोदी शांत और जबरदस्त नेता हैं, लेकिन मैं PM मोदी की तरह नहीं हूं। बैठक में PM मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समुद्र में भारतीयों की सुरक्षा जरूरी है। उम्मीद है कि ईरान के साथ डील में भारतीयों की सुरक्षा पक्की की जाएगी।

तकनीकी उपलब्धियों का प्रदर्शन

Vivatech यूरोप का तकनीकी सम्मेलन है, जहां दुनियाभर की नई इंडस्ट्रीज, टेक्निक कंपनियां, इंवेस्टर और एक्सपर्ट नई टेक्निक और इनोवेशन का डिस्प्ले करते हैं। मुख्य तौर पर AI, स्टार्टअप और उद्यमिता, डिजिटल प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा, हरित प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स, भविष्य की उभरती तकनीकों पर उन पर बात करते हैं। यहां भारत का राष्ट्रीय मंडप भी स्थापित किया गया है, जहां देश के स्टार्टअप, नवाचार और तकनीकी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जा रहा है।