देश-विदेश
Air India Flight Bomb Threat: एअर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, 8 घंटे 37 मिनट की उड़ान के बाद मुंबई लौटा
Air India Flight Bomb Threat: एक बार फिर फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही Air India की फ्लाइट AI-119 को बम से उड़ाने की धमकी मिली। 8 घंटे 37 मिनट की उड़ान के बाद फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट किया गया। Flight में 19 क्रू मेंबर्स समेत 322 यात्री सवार थे।
Read More: Arrah Jewellery Shop Loot: तनिष्क शोरूम में 25 करोड़ की लूट, CCTV वीडियो आया सामने
एअर इंडिया के मुताबिक फ्लाइट के वॉशरूम में एक नोट मिला, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए रास्ते से ही विमान को वापस मुंबई लाने का फैसला लिया गया। विमान सुबह 10:25 बजे मुंबई पहुंचा। बता दे कि एअर इंडिया की फ्लाइट AI119 ने मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से रात 1:43 बजे न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी।