बस्तर में पहली बार हाई-प्रोफाइल बैठक: अमित शाह के साथ 4 राज्यों के CM, नक्सलवाद और विकास पर बड़ा मंथन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को जगदलपुर में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित की गई। बस्तर में पहली बार हो रही इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल हुए।बैठक को सुरक्षा, विकास और अंतरराज्यीय समन्वय के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। केंद्र सरकार इसे बस्तर की बदली तस्वीर और नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी उपलब्धि के रूप में भी पेश कर रही है।
बस्तर को लेकर सरकार का बड़ा संदेश
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि 19 मई 2026 बस्तर के इतिहास में ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज होगा। उनके मुताबिक जिस बस्तर को कभी नक्सल हिंसा के लिए जाना जाता था, वह अब शांति, विकास और प्रशासनिक विश्वास की नई पहचान बन रहा है।उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी क्षेत्र में बढ़ते भरोसे का प्रतीक है।
बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ
बैठक में शामिल होने के लिए डॉ. मोहन यादव और पुष्कर सिंह धामी जगदलपुर पहुंचे, जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ भी बैठक में शामिल हुए।नक्सलवाद, सुरक्षा और विकास पर चर्चा मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें शामिल हैं
-
नक्सल उन्मूलन रणनीति
-
राज्यों के बीच इंटेलिजेंस शेयरिंग
-
आदिवासी विकास
-
डिजिटल गवर्नेंस
-
परिवहन और रेल नेटवर्क
-
कानून व्यवस्था और सीमा समन्वय
सरकार का फोकस नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और सुरक्षा को साथ लेकर आगे बढ़ने पर है।