ऑनलाइन दवा बिक्री और डिस्काउंट्स के विरोध में 20 म

20 मई को देशभर के मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद: ऑनलाइन दवा बिक्री-भारी डिस्काउंट पर रोक की मांग

ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर 20 मई बुधवार को देशभर में केमिस्ट बंद रहेगा। मध्यप्रदेश के 41 हजार केमिस्ट भी इस बंद में शामिल होंगे। ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी डिस्काउंट को लेकर केंद्र सरकार से रोक की मांग की गई है। बता दें कि केमिस्ट संगठनों का कहना है कि ई-फार्मेसी कंपनियां भारी डिस्काउंट देकर ऑफलाइन मेडिकल स्टोर का कारोबार खत्म कर रही हैं। साथ ही प्रतिबंधित दवाओं की भी ऑनलाइन बिक्री हो रही है, जो मरीजों के लिए खतरनाक है। इन्हीं मांगो को लेकर देशभर के 12 लाख से ज्यादा केमिस्ट 20 मई को बंद रखेंगे।

MP में भी सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी

MP केमिस्ट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजीव सिंघल का कहना है कि हमारी साफ मांग है कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर तुरंत रोक लगे, भारी डिस्काउंट बंद हो और प्रतिबंधित दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर सख्त कार्रवाई हो। सरकार सुन नहीं रही, इसलिए 20 मई को हम मजबूरन बंद कर रहे हैं। 

READ MORE: मंत्री दर्जा प्राप्त नेताओं को सख्त नसीहत, ‘सरकारी कामकाज से रखें परिजनों को दूर, वरना नहीं किया जाएगा बर्दाश्त’