महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को

भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, No Handshake पर क्या बोल गए कोच

भारत की धमाकेदार जीत

भारतीय टीम ने महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को 64 रन से हराकर धमाकेदार शुरुआत की। बर्मिघम में खेले गए मैच में भारत ने स्मृति मंधाना के 68, कप्तान हरमनप्रीट कौर के 36 और ऋचा घोष के 34 रन के दम पर 6 विकेट पर 170 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 17 ओवर में 106 रन पर ढेर हो गई। दिप्ति शर्मा ने 10 रन देकर 5 विकेट लिए तो श्री चरणी ने 3 शिकार किए। यह भारत की रनों के लिहाज से महिला T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत रही। टीम इंडिया ने 7वीं बार पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में मात दी।

नो हैंडशेक

कप्तान हरमनप्रीत कौर अब T-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गई हैं। इससे पहले हरमन ने टॉस के वक्त पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। मुकाबला खत्म होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ी अपने-अपने ड्रेसिंग रूम में चले गए।  इस पर पाकिस्तान महिला टीम के कोच वहाब रियाज से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह सब क्या चल रहा है। उन्होंने कहा अगर चीजें इसी तरह चल रही हैं तो उन्हें ऐसे ही चलने दो. मुझे नहीं लगता कि इससे कोई खास फर्क पड़ता है।  

टीम पर फोड़ा हार का ठिकरा

इस मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने हार का ठीकरा टीम की खराब फील्डिंग पर फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि कैच पकड़े जाने पर ही मैच जीते जाते है। पाकिस्तानी टीम ने कई आसान कैच छोड़ दिए। उसने मांधना को भी जीवनदान दिया और इसका फायदा लेकर भारतीय बल्लेबाज ने अर्धशतक लगा दिया।