Meta introduces Instagram Plus, a premium subscrip

Instagram Plus लॉन्च, अब चोरी-छिपे देख सकेंगे दूसरों की Instagram Stories!

Instagram Plus लॉन्च, अब चोरी-छिपे देख सकेंगे दूसरों की Instagram Stories!

Instagram Plus subscription launched: इन दिनों इंस्टाग्राम के नए फीचर्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कई लोगों ने कहा कि, अब इंस्टाग्राम चालने के लिए पैसे देने पड़ेंगे। लेकिन ऐसा नहीं है, आप पहले जैसे ही इंस्टाग्राम को चला पाएंगे। लेकिन अगर आप एक्स्ट्रा फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको पैसे जरुर देने पड़ेंगे।

दरअसल, Meta ने Instagram यूजर्स के लिए एक नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल Instagram Plus लॉन्च किया है।  इस पेड प्लान में यूजर्स को कई एक्स्ट्रा फीचर्स मिलेंगे। आइए जाने क्या - क्या एक्स्ट्रा फीचर्स दिए जाएंगे।

फ्री Instagram यूजर्स पर नहीं पड़ेगा कोई असर

Instagram पहले की तरह सभी यूजर्स के लिए फ्री रहेगा। ऐप डाउनलोड करके नॉर्मल रूप से इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा सुविधाओं में कोई असर नहीं पड़ेगा। Instagram Plus केवल उन लोगों के लिए है जो अतिरिक्त फीचर्स चाहते हैं।

Instagram Plus में क्या मिलेगा खास?

Meta के अनुसार, इस पेड प्लान में यूजर्स को कई नए और प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे।

48 घंटे तक लाइव रहेगी स्टोरी

1. स्टोरी अब 24 घंटे की जगह 48 घंटे तक दिखाई दे सकेगी।  2. स्टोरी को दोस्तों की फीड में प्राथमिकता देने का विकल्प मिलेगा। 3. दोस्तों की स्टोरी पर एनिमेटेड ‘सुपर हार्ट्स’ भेज सकेंगे। 4. अलग-अलग ऑडियंस लिस्ट बनाकर स्टोरी को चुनिंदा लोगों तक पहुंचा सकेंगे।

अब आसानी से जान सकेंगे किसने देखी आपकी स्टोरी

1. स्टोरी को दोबारा कितनी बार देखा गया, इसकी जानकारी मिलेगी। 2. स्टोरी व्यूअर लिस्ट में किसी भी व्यक्ति का नाम सर्च किया जा सकेगा। 3. यह तुरंत पता लगाया जा सकेगा कि किसी खास यूजर ने आपकी स्टोरी देखी है या नहीं। 4. स्टोरी का प्रीव्यू देखने की सुविधा भी मिलेगी।

प्रोफाइल को मिलेगा नया लुक

1. कस्टम ऐप आइकन चुन सकेंगे। 2. प्रोफाइल बायो का फॉन्ट बदल सकेंगे। 3. प्रोफाइल पर 3 की जगह 6 पोस्ट तक पिन कर पाएंगे। 4. कुछ पोस्ट सीधे प्रोफाइल पर शेयर करने का विकल्प मिलेगा। 

Instagram Stories देखने का नया तरीका

Instagram Plus का सबसे चर्चित फीचर स्टोरी इनसाइट्स और व्यूअर सर्च है। इसके जरिए यूजर्स आसानी से यह देख सकेंगे कि उनकी स्टोरी किसने देखी और किसने नहीं। साथ ही व्यूअर लिस्ट में किसी खास व्यक्ति को सर्च करके उसकी गतिविधि भी चेक की जा सकेगी।

Instagram Plus की कीमत कितनी है?

Meta ने Instagram Plus का रोलआउट कई देशों में शुरू कर दिया है। अमेरिका और कुछ अन्य बाजारों में इसकी कीमत 3.99 डॉलर (करीब 380 रुपये प्रति माह) रखी गई है।

भारत में इसकी कीमत को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में 299 रुपये प्रति माह का दावा किया गया है।

आने वाले समय में जुड़ेंगे और फीचर्स

Meta का कहना है कि आने वाले महीनों में Instagram Plus में और भी प्रीमियम टूल्स जोड़े जाएंगे। कंपनी का लक्ष्य उन यूजर्स को बेहतर अनुभव देना है जो इंस्टाग्राम का अधिक प्रोफेशनल और एडवांस तरीके से उपयोग करना चाहते हैं।