जयपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ,

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 7 की मौत, 1 गंभीर

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट

जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित पटाखों के गोदाम में सुबह 11 बजे भीषण आग लग गई। अग्निकांड में अब तक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई। 1 मजदूर झुलस गया। 

जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में एक घर में संचालित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। सुबह मौके पर धमाके में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव अभियान शुरू किया। 

7 की मौत

मरने वालों में 

  1. रहीम
  2. रुबीन (15) 
  3. अब्दुल वाहिद
  4. समीर

2 की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

झुलसे लोगों में 

  1. नासीर खान

घायलों को SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक अधिकांश लोग 90 % तक झुलसे हुए हैं।

तड़पते रहे लोग

जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया- पटाखा फैक्ट्री खोह नागोरियान में आयशा नगर तलाई क्षेत्र ITI कॉलेज के पास है। कोई ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग लगी। आग लगने के बाद झुलसे लोग जैसे-तैसे बाहर निकल आए। वे सड़क पर मदद को तड़पते रहे, और लोग देखते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंदर क्या काम होता था पता नहीं। 

फैक्ट्री को किया सील 

वहीं विधायक अमीन कागजी ने इस अग्निकांड के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरीके से पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी, लेकिन जिम्मेदारों ने कार्रवाई नहीं की जिसका नतीजा रहा कि लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। आबादी इलाके में फैक्ट्री संचालित होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।