महाराष्ट्र के स्कूल से सीनियर फिजिक्स लेक्चरर मनीष

महाराष्ट्र स्कूल की लेक्चरर NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार, एग्जाम प्रोसेस में थी शामिल

NEET पेपर लीक मामला

NEET पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र के स्कूल सेठ हीरालाल सरस्वती प्रशाला ने सीनियर फिजिक्स लेक्चरर मनीषा संजय हवलदार को गिरफ्तारी के बाद तुरंत सस्पेंड कर दिया है। स्कूल सेक्रेटरी डॉ. सतीश गावड़े ने बताया कि लेक्चरर मनीषा, 1992 से संस्थान में फिजिक्स की लेक्चरर हैं। उनके पास MSc, BEd की डिग्री है। वह 30 जून को रिटायर होने वाली थी।

इंटरनल जांच कमेटी

गावड़े ने मनीषा के इस काम को छात्रों, संस्थान और देश के साथ विश्वासघात बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए हाई लेवल इंटरनल जांच कमेटी बनाई गई है। डॉ. गावड़े ने कहा- हमें इस NEET पेपर लीक मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह क्या कर रही थीं, उन्हें कब नियुक्त किया गया था, या किसने नियुक्त किया था।

एग्जाम प्रोसेस में शामिल थी

NEET पेपर लीक केस में 11वें आरोपी के रूप में अरेस्ट मनीषा एग्जाम प्रोसेस में शामिल थीं। NTA ने उन्हें एक्सपर्ट के रूप में नियुक्त किया था। आरोपी मनीषा की पहुंच फिजिक्स के क्वेश्चन पेपर तक थी। अप्रैल 2026 में उन्होंने फिजिक्स से संबंधित कुछ सवाल अन्य आरोपी मनीषा के साथ शेयर किए थे। 3 मई को हुए NEET के एग्जाम के बाद इसके पेपर लीक होने की खबर सामने आई। अब तक इस केस में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

NTA ने खोला खास पोर्टल

NTA ने NEET-UG 2026 कैंडिडेट के लिए एक खास पोर्टल खोला है, ताकि वे इस महीने की शुरुआत में एंट्रेंस एग्जाम कैंसिल होने के बाद एग्जाम फीस रिफंड के लिए अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स जमा कर सकें। बैंक अकाउंट डिटेल्स जमा करने की सुविधा 22 मई से 27 मई तक रहेगी।