मानसून जल्दी, लेकिन खतरा बड़ा! सुपर अल नीनो से सूखा और भीषण गर्मी की आशंका
देश में इस बार मानसून तय समय से पहले दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून 26 मई को केरलम पहुंच सकता है, जो सामान्य तारीख से करीब 4 दिन पहले है। हालांकि राहत की इस खबर के बीच सुपर अल नीनो का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे कमजोर मानसून, सूखा और भीषण हीटवेव की आशंका जताई जा रही है।
अमेरिकी मौसम एजेंसी ‘नेशनल ओशेनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन’ (NOAA) के अनुसार इस साल सुपर अल नीनो बनने की संभावना काफी ज्यादा है। इसका असर भारत समेत दक्षिण एशिया के मौसम पर पड़ सकता है।
क्या होता है सुपर अल नीनो?
अल नीनो एक जलवायु प्रणाली है, जिसमें प्रशांत महासागर का पानी सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है। इससे मानसूनी हवाओं की दिशा और ताकत प्रभावित होती है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सुपर अल नीनो की स्थिति बनने पर भारत में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इसके कारण सूखे, जल संकट और लंबे समय तक चलने वाली भीषण गर्मी का खतरा बढ़ जाता है।
कब पहुंचेगा मानसून?
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस बार मानसून की एंट्री कई राज्यों में जल्दी हो सकती है।
-
केरलम: 26 मई
-
मध्य प्रदेश: 12 जून के आसपास
-
बिहार: 8 से 10 जून
-
उत्तर प्रदेश: 18 जून
-
राजस्थान: 20 जून के आसपास