नोएडा में दीपिका नागर की दहेज के लिए मौत हो गई। पर

दीपिका नागर सुसाइड केस: PM रिपोर्ट ने खोले राज, शरीर पर चोंट के निशान

दीपिका नागर सुसाइड केस

जिस बेटी की शादी में एक पिता ने अपनी जिंदगी भर की कमाई लगा दी, लाखों रुपए पानी की तरह बहा दिए, सोचा की बेटी रानी बनकर रहेगी, लेकिन दहेज की आग ने एक और बेटी को जला दिया। दीपिका नागर ने अपने पिता को कहा था कि ससुराल वाले मारपीट कर रहे है, तो पिता ने उसे समझाया और कहा कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हुआ क्या बेटी की लाश घर लौटी।

शरीर पर चोंट के निशान  

नोएडा में दीपिका नागर मौत केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। PM रिपोर्ट में दीपिका के शरीर पर पाए गए कई चोटों के निशान की पूरी डिटेल दी गई है। दीपिका नागर के चेहरे के दाहिने ओर और बाएं कोहनी को जोड़ पर सूजन के निशान पाए गए हैं। बाएं हाथ के निचले हिस्से पर चोट का निशान और दाहिनी ओर जांघ पर दबाव के कारण नीला निशान भी मिला। इसके अलावा दिमाग के बीच और बाएं हिस्से में खून का थक्का जमा हुआ था और शरीर के कई अंदरूनी हिस्सों में ब्लीडिंग का भी पता चला। 

छत से कूदकर दी जान

दिमाग के बीच और बाएं हिस्से में खून का थक्का जमा हुआ पाया गया। तिल्ली फटी हुई पाई गई। बाईं किडनी पीली और बेजान स्थिति में दिखाई दी। दिल के सभी हिस्से पूरी तरह खाली पाए गए हैं वहीं शरीर के कई अंदरूनी हिस्सों में खून बहता हुआ पाया गया। पुलिस का कहना है कि लगातार मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर ही दीपिका नागर ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी थी। ग्रेटर नोएडा इकोटेक-3 थाना पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मृतका के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति ऋतिक और उसके ससुर मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

दहेज के भूखे भेड़िएं

दीपिका ही नहीं ट्विशा डेथ केस में भी यही हुआ, महज 5 महीने पहले शादी हुई, लेकिन इस शादी का अंजाम मौत था, ट्विशा ने भी इपनी मां को कहा था की उसका दम घुट रहा है वो घर आना चाहती है, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर आ जाती है, दोनों बेटियो के परिवार जस्टिस के लिए लड़ रहे है। हमारे आसपास कई ऐसी ही बेटियां है जो दहेज के भूखे भेड़ियों की भेंट चढ़ जाती है।