Cockroach Janta Party को टक्कर देने आई Oggy Janta Party
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की टिप्पणी के बाद बनी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। कुछ ही दिनों में करोड़ों फॉलोवर्स। अब इसी व्यंग्य को एक कदम आगे ले जाते हुए 'ऑगी जनता पार्टी' (OJP) का जन्म हुआ है। CJP को टक्कर देने के लिए OJP आ चुकी है। मशहूर कार्टून Oggy and the Cockroaches से प्रेरित होकर बनी यह नई ग्रुपिंग CJP की नीतियों और उनके फाउंडर की पोल खोल रही है। इंटरनेट पर इन दोनों 'पार्टियों' के बीच चल रही यह वर्चुअल जंग लोगों का खूब ध्यान खींच रही है।
मोटो और मेनिफेस्टो
'ऑगी जनता पार्टी' ने कॉकरोच पार्टी का मजाक उड़ाते हुए अपना अभियान शुरू कर दिया। OJP का मोटो है -Any roach. Any size. Any species. Dead. यानी हर तरह के कॉकरोच को खत्म करना उनका मिशन है। ‘पार्टी’ ने मजेदार अंदाज में 6-पॉइंट एनिमल वेलफेयर मेनिफेस्टो जारी किया। इसमें सड़क के जानवरों के लिए फ्री हेल्थकेयर, ज्यादा शेल्टर्स, रोजाना फीडिंग और अडॉप्शन कैंपेन चलाने जैसे वादे किए गए।
CJP को जवाब
OJP ने भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों वाला एक मोंटाज शेयर करते हुए CJP के युवाओं को 'कॉकरोच' कहने वाले आईडिया पर करारा तंज कसा। OJP ने लिखा, "तलवारों की धार से बनी इस वीर भूमि पर आज के युवा खुद को 'कॉकरोच' कहलाने में गर्व कर रहे हैं। सच में, यह 'बेरोजगारी चरम पर होने' का सबसे बड़ा लक्षण है!"