An employee died due to electrocution on the set o

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट में एक क्रू मेंबर की हुई मौत!

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट में एक क्रू मेंबर की हुई मौत

Jailer 2 Set Employee Death: साउथ के सुपरस्टर रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' के सेट में अचानक हादसा हो गया। सेट में काम कर रहें एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड (ECR) पर पनैयूर स्थित आदित्यराम फिल्म सिटी के एक सेट पर 14 मई गुरुवार को हुआ।

इसके पहले प्रभास की फिल्म 'फौजी' के सेट पर एक हादसा हुआ था, जहां एक क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। वहीं 5 घायल हो गए थे। इस घटना को अभी 10 दिन ही हुए और साउथ इंडस्ट्री में एक और घटना हो गई।

कैसे हुई क्रू मेंबर की मौत ?

'जेलर 2' फिल्‍म की शूटिंग तमिलनाडु के चेन्नई के पनैयूर में एक प्राइवेट फ‍िल्म स्टूडियो में चल रही है। शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। 

एक मीडिया एजेंसी के अनुसार,  'मृतक की पहचान 28 साल के कार्तिकेयन के तौर पर हुई है। कार्तिकेयन अपनी ड्यूटी के हिसाब से एक घर जैसा सेट तैयार करने में जुटा हुआ था, तभी उसे बिजली का जोरदार झटका लगा।'

कनाथुर पुलिस का बयान

कनाथुर पुलिस बताया कि - 'मामले में अभी FIR दर्ज नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल उस परिस्थिति की जांच कर रही है, जिसकी वजह से बिजली का लीकेज हुआ।'

फिल्म की पूरी हो चुकी शूटिंग

'जेलर 2' फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स ने बताया था कि- 'जेलर 2' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर 21 अप्रैल को रैप-अप पार्टी की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें रजनीकांत और डायरेक्टर, क्रू के साथ केक काटते नजर आ रहे थे। 

बदल सकती है रिलीज डेट    एक्टर रजनीकांत ने बताया था कि- 'फिल्म 12 जून को रिलीज हो सकती है।' लेकिन फिर एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया कि- फिल्म रिलीज में बदलाव किया गया है और अब फिल्म 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी। 

'जेलर' का सीक्वल है फिल्म

सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर 2' साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'जेलर' सीक्वल है। इस नई फ‍िल्म में उनके साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिरना अपने-अपने किरदारों को दोहराते हुए दिखाई देंगे।    बता दें कि, पहली फिल्म 'जेलर' में मोहनलाल, शिवराजकुमार और जैकी श्रॉफ ने कैमियो किया था। इसके अलावा विनायकन, वसंत रवि, तमन्ना भाटिया और सुनील भी अहम किरदार में नजर आए थे। 

जेलर ने दुनिया भर में ₹604.5 करोड़ की थी कमाई

एक मीडिय रिपोर्ट के अनुसार, जेलर फिल्म में लगभग ₹200 करोड़ के बजट में बनी थी, जिसने दुनिया भर में ₹604.5 करोड़ की कमाई की थी। यह अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फ‍िल्म है।