अन्य

CM सम्राट चौधरी ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक,बोले-बिहार के लिए लियाआशीर्वाद

​​CM Samrat Chaudhary: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में मत्था टेका। [caption id="attachment_147984" align="alignnone" width="1189"] CM सम्राट चौधरी ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक[/caption]

​​CM Samrat Chaudhary: भक्ति और मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुई पूजा

​सम्राट चौधरी के साथ उनके सलाहकार दीपक कुमार भी इस धार्मिक यात्रा में मौजूद रहे। मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ करीब एक घंटे तक रुद्राभिषेक संपन्न कराया। पूजा के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा, मैं बाबा के दरबार में बिहार की प्रगति, उन्नति और जन-कल्याण की प्रार्थना करने आया हूं।

​महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरा

​देवघर रवाना होने से पहले पटना स्थित भाजपा कार्यालय में सम्राट चौधरी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि राजद और कांग्रेस स्पष्ट करें कि वे एक साधारण महिला को कब सांसद बनते देखना चाहते हैं।

​तेजस्वी यादव का पलटवार

​सम्राट चौधरी के बयानों पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए तंज कसा। तेजस्वी ने कहा कि सम्राट चौधरी को इस बिल की बारीकियों की जानकारी नहीं है। READ MORE: खत्म हुआ इंतजार..! CM धामी ने पूजा कर की देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना