हापुड़ में बस पर पलटी ट्रक, 6 बारातियों की मौत
Hapur road accident: उत्तरप्रदेश के हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में सोमवार तड़के बारातियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई तथा 7 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गाजियाबाद के डासना निवासी यूनुस कुरैशी के बेटे की बारात बुलंदशहर के गुलावटी से 12-13 अप्रैल की रात लौट रही थी, तभी तड़के करीब 3 बजे धौलाना-गुलावटी मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
[caption id="attachment_146919" align="alignnone" width="1307"]6 की मौत
बस में कुल 13 बाराती सवार थे। बाकी पीछे आ रहे थे। शादी के बाद वापस लौटते वक्त बस रोड किनारे खड़ी थी। रास्ता काफी सकरा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ढलान पर पहले बस पलटी, फिर बेकाबू ट्रक भी उस पर पलट गया। ट्रक के पलटने पर बस पिचक गई। बस की छत उखड़कर अलग हो गई। अंदर बैठे बाराती दब गए। चीख-पुकार मच गई। पीछे आ रहे बारातियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। बस के शीशे तोड़कर कुछ लोगों को बाहर निकाला गया।
[caption id="attachment_146920" align="alignnone" width="1316"]Hapur road accident: कटर से काटकर किया रेस्क्यू
कुछ लोग इस कदर फंस गए थे कि गाड़ी को गैस कटर से काटकर उनको रेस्क्यू किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा हापुड़ जिला मुख्यालय से 22 km दूर धौलाना थाने में धौलाना-गुलावठी रोड पर हुआ। SP ज्ञानंजय सिंह ने बताया- हादसा तेज रफ्तार और अंधेरे की वजह से हुआ। ट्रक ड्राइवर की भी मौत हो गई है।