अन्य
IND vs SA 1st Match Update: भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया, कोहली के शतक पर मैदान के अंदर पहुंचा फैन
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराकर 3 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। रांची के JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक और रोहित शर्मा तथा केएल राहुल के अर्धशतकों की मदद से 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए थे।
- 332 पर ऑल आउट हुई SA
IND vs SA 1st Match Update: 3 मैचो की वनडे सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका और भारत बीच JSCA स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें साउथ अफ्रीका टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, वहीं पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए। टीम के इस टारगेट तक पहुंचाने में किंग कोहली ने अहम भूमिका निभाई, उन्होंने 135 रन बनाए।
Read More: Andre Russell Ipl Retirement: IPL से पहले KKR को बड़ा झटका, इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास!भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाजी
टीम से यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर आउट हो गए। फिर रोहित और विराट ने पारी संभाली । इसके साथ रोहित शर्मा ने 43 गेंद में फिफ्टी पूरी की साथ ही 51 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 चौके, 3 छक्के शामिल हैं। विराट कोहली ने 48 गेंद में की फिफ्टी पूरी की और 120 गेंद में 135 रन बनाकर आउट हुए , जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल हैं।उसके बाद ऋतुराज गायकवाड ने 8 रन, वॉशिंगटन सुंदर ने 13 रन, जडेजा 32 रन वहीं के एल राहुल ने 60 रन बनाएं, जिसमें 2 चौके, 3 छक्के शामिल है।Sit back and enjoy a Virat Kohli special ?
Relive his magnificent century in Ranchi ? WATCH ?? #TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBankhttps://t.co/JpRve4bmJh pic.twitter.com/nNj45PkKCi — BCCI (@BCCI) November 30, 2025