अन्य
IND vs SA 5th T20 Match: सीरीज का आखिरी मुकाबला आज, देखना होगा भारत जीत लेगा सीरीज या होगी बराबरी!
IND vs SA 5th T20 Match: 5 मैचों की T-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर यानि की आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद में शाम 7 बजे से शुरु होगा। ठीक इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।
बता दें कि, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला सीरीज का चौथा T-20 मुकाबला कोहरे की वजह से रद्द हो गया था।
IND vs SA 5th T20 Match: आखिरी मुकाबले से बाहर हैं शुभमन
अहमदाबाद में होने वाले 5वें मैच में भारत जीती तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी अगर साउथ अफ्रीका जीती तो दोनों की बराबरी लेकिन मैच के पहले शुभमन गिल चोटिल हो गए, उनके पैर में चोट लग गई है। इस वजह से उनके खेलने पर आशंका बनी हुई है। अगर गिल बाहर हुए तो संभावना है कि संजू सैमसन की टीम में वापसी कर सकते है, क्योकि ओपनर न होने की वजह से उन्हें चुना जा सकता है, जिससे वो अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर सके।IND vs SA 5th T20 Match: भारत और साउथ अफ्रीका हेड टू हेड
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ब तक 34 T-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए, जिसमें भारत ने 20 मैचों में जीत हासिल की। वहीं साउथ अफ्रीका को 13 मैचों में जीत मिली, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा।इंडिया की बात करें तो यहां अब तक दोनों के बीच 15 T-20 मैच खेले गए, जिसमें से 7 में साउथ अफ्रिका वहीं 7 में भारत को जीत मिली। 1 मैच बेनतिजन रहा।Touchdown Ahmedabad! ?#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/7MiFNo4JWf
— BCCI (@BCCI) December 18, 2025