अन्य

R Ashwin IPL Retirement: R Ashwin ने IPL से लिया संन्यास, जानिए क्या है आगे का प्लान...

R Ashwin IPL Retirement: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद अब IPL से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। IPL 2025 में अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से इस खबर की जानकारी दी और यह भी बताया कि अब वह दुनिया भर की विभिन्न टी-20 फ्रेंचाइजी लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। Read More: Asian Shooting Championship: सिफ्ट कौर की शानदार वापसी ने दिलाई भारत को 50 मीटर 3P में एशियाई खिताब!

अश्विन ने अपने ट्वीट में क्या कहा...

अश्विन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- "खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत। कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक अन्वेषक के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है?। इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करना चाहूँगा, और सबसे जरूरी @IPL और @BCCI का, जो उन्होंने मुझे अब तक दिया है। आगे जो भी है उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं?।"

IPL में आर अश्विन के आंकड़े...

आर अश्विन ने 16 सीजन में 221 मैच खेलते हुए कुल 187 विकेट अपने नाम किए। उनका औसत 30.22 रहा। सबसे अच्छा प्रदर्शन उन्होंने 4 विकेट देकर 34 रन में किया। बल्लेबाजी में अश्विन ने कुल 833 रन बनाए, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 50 रन और एक अर्धशतक शामिल है।

CSK का हिस्सा थे IPL 2025 में ...

अश्विन IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। CSK ने मेगा ऑक्शन में उन्हें 9.75 करोड़ में खरीदा था। हालांकि इस सीजन उनका प्रदर्शन उतना शानदार नहीं रहा। उन्होंने 9 मैचों में 7 विकेट लिए। अश्विन ने IPL में दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स जैसी टीमों के लिए भी खेला है। इस लंबे और सफल करियर ने उन्हें लीग का एक अनुभव संपन्न खिलाड़ी बना दिया।

क्रिकेटर का आगे का प्लान...

आर अश्विन ने यह स्पष्ट किया है कि वह अब दुनियाभर की T-20 लीगों में हिस्सा लेंगे। यह उनके क्रिकेट करियर का एक नया अध्याय है, जिसमें अनुभव और कौशल के साथ नए अवसरों को भुनाने का मौका मिलेगा।