अन्य
Steven Smith ODI Retirement: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने वनडे से लिया संन्यास..
Steven Smith ODI Retirement: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत से करारी हार के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया। मंगलवार की रात इस बात का एलान किया गया। हालांकि वह टेस्ट और टी20 I में खेलते हुए नजर आएंगे।
Read More: IND vs AUS ICC Champion Trophy: भारत की धमाकेदार जीत…
स्टीव स्मिथ काफी दुखी नजर आएं..
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैंटिंग चुनी और 49.3 ओवर में 264 रन बनाकर आलआउट हो गई थी। वहीं भारत ने 48.1 ओवर में 267 रन बनाकर धमाकेदार जीत हासिल की। इस करारी हार के बाद स्टीव स्मिथ काफी दुखी नजर आए। उनके आंखों में आंसू भी नजर आए आईसीसी द्वारा जारी किए गए वीडियों में उन्हें इमोशनल होते देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
Steven Smith ODI Retirement: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में हार के बाद लिया संन्यास का निर्णय
ऑस्ट्रेलिया को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत से चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद, पैट कमिंस की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी कर रहे स्टीव स्मिथ ने तुरंत अपने साथियों को बताया कि उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच खेल लिया है।स्टीव स्मिथ ने मंगलवार को अपने संन्यास का ऐलान किया और कहा, “यह सफर शानदार रहा और मैंने इसका हर पल का आनंद लिया।” उन्होंने आगे कहा, “मेरे करियर में कई यादगार लम्हे रहे, लेकिन दो वनडे वर्ल्ड कप जीतना सबसे खास रहा। इसके अलावा, उन शानदार टीम-मेट्स के साथ खेलना भी एक बेहतरीन अनुभव रहा, जिन्होंने इस सफर को और यादगार बनाया”।
View this post on Instagram