ट्रम्प की ईरान को दो टूक चेतावनी: ‘यूरेनियम हर हाल में लेंगे’, बुधवार तक डील नहीं तो फिर बमबारी
Trump warn Iran: वॉशिंगटन डीसी से आई ताजा बयानबाजी ने एक बार फिर दुनिया की नजरें मध्य पूर्व पर टिका दी हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ शब्दों में कह दिया है कि ईरान के पास मौजूद एनरिच्ड यूरेनियम किसी भी हालत में हासिल किया जाएगा। और अगर बुधवार तक समझौता नहीं हुआ, तो हालात फिर बिगड़ सकते हैं , संकेत साफ हैं।
Trump warn Iran: ‘डील नहीं तो एक्शन’
एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका अब इंतजार के मूड में नहीं है।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तय समय तक समझौता नहीं हुआ, तो मौजूदा सीजफायर खत्म किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नाकेबंदी जारी रहेगी और जरूरत पड़ी तो फिर से बमबारी शुरू होगी। यानी, बातचीत और दबाव दोनों रास्ते खुले रखे गए हैं।
Read More :- शारदा चिट फंड घोटालासबसे बड़े तीन विवाद
- ईरान पर लगे प्रतिबंध हटेंगे या नहीं
- परमाणु कार्यक्रम कितना सीमित होगा
- समुद्री रास्तों की सुरक्षा कैसे तय होगी
यही तीन बिंदु बातचीत को बार-बार रोक रहे हैं।
होर्मुज स्ट्रेट पर नया विवाद
मामला सिर्फ यूरेनियम तक सीमित नहीं है। दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक होर्मुज स्ट्रेट भी अब विवाद का केंद्र बन गया है।ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने साफ कहा है कि अगर अमेरिका ने नाकेबंदी जारी रखी, तो इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही ईरान की अनुमति पर निर्भर होगी।हालांकि फिलहाल ईरान का कहना है कि रास्ता खुला है, लेकिन माहौल में अनिश्चितता साफ महसूस हो रही है।
Read More:- दहकते अंगारों पर नृत्य करते है नर देव,समुद्र में तनाव, जहाजों पर असर
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने संकेत दिया है कि नाकेबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक राष्ट्रपति आदेश नहीं देते।इस बीच खबरें हैं कि कई जहाजों ने अपना रास्ता बदल लिया है, और शिपिंग कंपनियां अभी भी रिस्क लेने से बच रही हैं।तेल बाजार पर भी इसका असर दिखा है, कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।
24 घंटे के बड़े अपडेट्स
- दोनों देशों के बीच फिर बातचीत की कोशिश, सोमवार को नई मीटिंग संभव
- ईरान ने कहा यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा
- अमेरिका बोला डील तक नाकेबंदी जारी रहेगी
- लेबनान में सीजफायर के बाद लोग घर लौटने लगे
- होर्मुज से जहाजों की आवाजाही सीमित लेकिन चालू