विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने पाकि

Pak-W vs Aus-W T-20 WC 2026: पाकिस्तान विमेंस टीम को ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम ने 113 रन से दी करारी शिकस्त

Pak-W vs Aus-W T-20 WC 2026: पाकिस्तान विमेंस टीम को ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम ने 113 रन से दी करारी शिकस्त

Pak-W vs Aus-W T-20 WC 2026:  विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम  ने पाकिस्तान विमेंस टीम को 113 रन से शिकस्त दी। यह मैच हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया टीम ने बैटिंग चुनी। पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 199 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 13.4 ओवर में 86 रन बनाकर सिमट गई। इसी के साथ टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।

एलिस पेरी की धमाकेदार पारी

टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। बेथ मुनी बिना खाता खोले ही आउट हो गई। वहीं जॉर्जिया ने 28 गेंद में 7 चौके की मदद से 39 रन बनाएं। वहीं एलिस पेरी ने टीम से सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 48 गेंद में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 71 रन बनाकर आउट हो गई। 

इनके अलावा एनाबेल ने 27 रन और निकोला ने 26 रन बनाए। बाकी प्लेयर 10 रन भी नहीं बना सके। इसी के साथ टीम ने 20  ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया।

पाकिस्तान की ओर से सादिया, रमीन, नशरा ने 2-2 विकेट चटकाएं। वहीं फातिमा ने 1 विकेट लिया।

पाकिस्तान को मिली 113 रनों से हार  

टारगेट का पीछ करने उतरी पाकिस्तान की टीम की ओर से मुनीबा अली ने 25 गेंद मे 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 रन और इराम 4 रन, फातिमा सना 17 रन बनाकर आउट हो गई। इसके अलावा टीम से कोई 10 रन भी नहीं बना सका और टीम 13.4 ओवर में सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी, एनाबेल और एलिस ने 2-2 विकेट चटकाए, वहीं जॉर्जिया को 1 विकेट मिला।

Pak-W vs Aus-W पॉसिबल XI

ऑस्ट्रेलिया

बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, एश गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, निकोला कैरी, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), किम गर्थ, अलाना किंग, लूसी हैमिल्टन।

पाकिस्तान

गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, इरम जावेद, साइरा जबीन, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, तस्मिया रुबाब, नशरा संधू, सादिया इकबाल।