फीफा वर्ल्ड कप 2026: मिस्र और केप वर्डे ने दिखाया दमखम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप G और ग्रुप H के मुकाबले खेले गए। ग्रुप G में मिस्र ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के इतिहास में पहली जीत दर्ज की। मिस्र अपना पहला वर्ल्ड कप 1934 में खेला था। वहीं, बेल्जियम और ईरान के बीच मैच 0-0 की बराबरी पर रहा।
उरुग्वे को 2-2 से ड्रॉ पर रोका
ग्रुप H के मैच में केप वर्डे ने शानदार खेल दिखाते हुए 2 बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। इन नतीजों के बाद दोनों ग्रुपों में नॉकआउट दौर में पहुंचने की जंग और रोमांचक हो गई है। केप वर्डे ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोककर उलटफेर किया। मियामी में खेले गए मुकाबले में केप वर्डे ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एक अंक हासिल किया। इससे पहले वह स्पेन को भी 0-0 से ड्रॉ पर रोक चुका है।
दिलचस्प मुकाबला
इस ड्रॉ के साथ ग्रुप H में नॉकआउट की रेस बेहद दिलचस्प हो गई है। स्पेन 4 अंकों के साथ ग्रुप में टॉप पर है, जबकि उरुग्वे और केप वर्डे दोनों के 2-2 अंक हैं। केविन पिना ने 34 यार्ड की शानदार फ्री-किक पर गोल कर केप वर्डे को बढ़त दिलाई, लेकिन हाफ-टाइम से पहले मैक्सी अराउजो और ऑगस्टिन कैनोबियो के गोल से उरुग्वे 2-1 से आगे निकल गया। दूसरे हाफ में उरुग्वे के डिफेंस की गलती का फायदा उठाकर वरेला ने बराबरी का गोल कर दिया। इसके बाद उरुग्वे ने जीत के लिए जोर लगाया, लेकिन पिको लोप्स और सिडनी लोप्स कैबरल की अगुआई में केप वर्डे के डिफेंस ने मुकाबला बचाते हुए मैच 2-2 से ड्रॉ करा दिया।