IND vs PAK Hockey FIH Pro London League 2026: भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान से आज
IND vs PAK Hockey FIH Pro League: FIH प्रो लीग के लंदन लीग 2026 में भारतीय मेंस हॉकी टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान टीम से होगा। यह मुकाबला लंदन के ली वेली हॉकी सेंटर में शाम 7 बजे से शुरू होगा।
बतो दें कि, 9 टीमों के पॉइंट्स टेबल पर भारतीय टीम 8 वें नंबर पर है। वहीं पाकिस्तान टीम पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर बनी हुई है।
भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड
दोनों टीमों अब तक 181 बार आमने - सामने आ चुकी है, जिसमें से 67 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की तो वहीं 82 बार पाकिस्तान टीम ने जीत हासिल की। इसी के साथ पाकिस्तान का पलड़ा भारी है।
बता दें कि, दोनों टीम आखिरी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भिड़ी थी, उस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल करके 2-1 से भारत को जीत दिला दी थी।
FIH प्रो लीग 2025-26 (सीजन 7)
इस सीजन में कुल 13 स्टेज (लेग्स) खेले जा रहे हैं, जो 10 अलग-अलग देशों में आयोजित हो रहे हैं। टूर्नामेंट 9 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ था और 28 जून 2026 तक चलेगा।
टीमों और फॉर्मेट
1. इस सीजन में मेन्स और विमेंस दोनों कैटेगरी में 9-9 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 2. हर टीम 16 मैच खेलेंगी। 3. मैच अलग-अलग स्टेज पर खेले जाते हैं, जहां कई टीमें एक ही वेन्यू पर इकट्ठा होकर दो-दो मैच खेलती हैं।
पॉइंट सिस्टम और चैंपियन कैसे तय होता है?
नॉर्मल जीत पर टीम को 3 पॉइंट्स मिलते हैं। हार पर कोई अंक नहीं मिलता। मैच ड्रॉ होने पर शूटआउट होता है। शूटआउट जीतने वाली टीम को 2 पॉइंट्स और हारने वाली टीम को 1 पॉइंट मिलता है।
पूरे लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर रहने वाली टीम को चैंपियन घोषित किया जाता है।
क्या है इस लीग की खास बात?
2025-26 सीजन की चैंपियन टीम को 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए सीधा कोटा (Direct Qualification) भी मिलेगा।