विमेंस T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और आयरलैंड की आज होगी भिड़ंत!
NZ W Vs IRE W T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में 19 जून यानी की आज न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच मैच होगा। यह मैच साउथम्पटन में रात 11 बजे से खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 10:30 बजे टॉस किया जाएगा।
बता दें कि, आयरलैंड विमेंस टीम और न्यूजीलैंड विमेंस टीम दोनों ग्रुप-B में है। दोनों टीमों ने अब तक 2-2 मैच खेले, दोनों मैचों में दोनों टीमों का हार का सामना करना पड़ा।
आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड
विमेंस T-20 इंटरनेशनल मैंच में अब तक दोनों टीमों के बीच 4 मैच खेले जा चुके हैं। सभी 4 मैचों में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी। जबकि आयरलैंड को एक भी मैच नहीं जीत सकी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड
इसाबेल गेज (विकेटकीपर), जॉर्जिया प्लिमर, अमीलिया कर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रुक हैलीडे, मैडी ग्रीन, इजी शार्प, जेस कर, नेंसी पटेल, रोजमेरी मैयर, ब्री इलिंग।
आयरलैंड
एमी हंटर (विकेटकीपर), अलाना डेलजेल, गैबी लेविस (कप्तान), ओरला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लिआ पॉल, एलिस टेक्टर, लुईस लिटिल, अर्लिन केली, कारा मरे, एमी मैगुइरे।