राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पद्म अवॉर्ड के दूसरे फेज में 65 हस्तियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्मश्री दिए गए। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस केटी थॉमस को जनसेवा, सीनियर मलयालम जर्नलिस्ट पी नारायणन को साहित्य के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 

रोहित, R माधवन को पद्मश्री 

झारखंड के पहले CM शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया। अवॉर्ड लेने उनकी पत्नी रूपी सोरेन पहुंची। सिंगर अलका याग्निक ने अवॉर्ड लेने से पहले PM नरेंद्र मोदी के पैर छुए। क्रिकेटर रोहित शर्मा, एक्टर R माधवन को पद्मश्री से नवाजा गया। पुरस्कार पाने वालों में एक्टर ममूटी और पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज भी शामिल रहे। 2026 के पद्म पुस्कारों के लिए कुल 131 लोगों को चुना गया। 

सतीश शाह को मरणोपरांत पद्मश्री 

इससे पहले 25 मई को पहले चरण में भारतीय वुमन क्रिकेट टीम कैप्टन हरमनप्रीत कौर, एक्टर धर्मेंद्र समेत 66 हस्तियों पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड उनके भाई अरविंद ने लिया।