वैभव सूर्यवंशी की कंगना ने की तारीफ, गांगुली ने कहा- 'वैभव को उनके हाल पर छोड़ देना चाहिए'
Ganguly and Kangana ON Vaibhav: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजज वैभव सूर्यवंशी का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हो चुका है। इसके बाद से ही उन्हें दुनिया भर से बेस्ट विशेज मिल रही हैं और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड की बेबाक अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनोत ने वैभव की तारीफ करते हुए उन्हें वर्ल्ड कप जीत के आने की डिमांड की। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि, वैभव को उनके हाल पर छोड़ देना चाहिए।
कंगना ने दी वैभव को विशेज
एक्ट्रेस ने वैभव सूर्यवंशी का तारीफ करते हुए कहा कि- ‘हमारे पास क्रिकेट देखने का टाइम नहीं होता है, लेकिन मैं क्रिकेट में इस यंग मैन को बेस्ट विशेज देती हूं। वह भी सचिन और विराट की तरह अच्छा करें। उस पर प्रेशर नहीं है, मगर वर्ल्ड कप लेकर आओ यार।’
वैभव को लेकर सौरव गांगुली का बयान
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वैभव के डेब्यू को लेकर कहा कि- ‘मेरा मानना है कि हमें उसे उसके हाल पर छोड़ देना चाहिए। वह अभी महज 15 साल का है और मुझे नहीं लगता कि वह दबाव की ज्यादा परवाह करेगा। आईपीएल में भी हमने यही देखा है।’
उन्होंने आगे कहा कि-
'निश्चित रूप से भारत के लिए खेलना अलग बात है। वह ऐसे दौरे पर जाएगा, जहां विकेट थोड़े अलग होंगे। वहां गेंद अधिक सीम करेगी, उछाल ज्यादा होगा और नई गेंद से अधिक मूवमेंट मिलेगा। इसलिए खेल थोड़ा अलग होगा, लेकिन मुझे लगता है कि उसमें अपार प्रतिभा है। इसलिए उसे समय दीजिए।'
15 साल के वैभव को मिली टीम इंडिया में जगह
15 साल, 71 दिन के वैभव को न सिर्फ आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया। बल्कि उन्हें सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी चुना गया।
बता दें कि, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर वैभव सूर्यवंशी हैं। उन्होंने इस सीजन में 16 मैचों में 776 रन बनाए। इतना ही नही इस दौरान उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के लगाए हैं। इसी के साथ उन्होंने 440 गेंद में अपने 1000 IPL रन पूरे कर लिए।
सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले पहले प्लेयर
भारतीय मेंस टीम में सबसे युवा प्लेयर के रुप में इंडियन टीम में शामिल होने वाले पहले प्लेयर के रुप में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर थे। जब वो टीम इंडिया में शामिल हुए थे। उनकी उम्र 16 साल 205 दिन थी। लेकिन वैभव उनसे भी कम उम्र में टीम में शामिल होने जा रहे हैं। इसी के साथ अब वैभव सबसे कम उम्र में इंडियन टीम में शामिल होने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।