भरनो प्रखंड के सिंगरौली गांव में आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर हुई आमसभा
प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्कः- भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत सिंगरौली गांव में मंगलवार को आंगनबाड़ी सहायिका चयन को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय के तत्वाधान में आमसभा आयोजित की गई.जिसमे पंचायत के मुखिया सुकेश उरांव,पंचायत समिति सदस्य पिंकी देवी,वार्ड सदस्य और सिंगरौली एवं खटको के ग्रामीण शामिल हुए.उक्त आंगनबाड़ी सेंटर दोनों गांवों सिंगरौली और खटको के पोषक क्षेत्र के लिए है.परंतु सेंटर सिंगरौली गांव में स्थित है.जब सीडीपीओ नीलम केरकेट्टा ने सहायिका चयन की प्रक्रिया और नियमावली पढ़कर सुनाया,जिसमें सबसे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाली महिला का चयन करने की बात कही गई,परंतु सिंगरौली गांव से अधिक योग्यता वाली महिला खटको गांव की है.इधर सिंगरौली के ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि सहायिका का चयन योग्यता के आधार पर नहीं होने देंगे.जहां सेंटर स्थित है उसी गांव की किसी महिला का चयन होना चाहिए,इस मामले को लेकर आमसभा में घंटों खिचपीच होती रही,मौके पर मौजूद पंचायत के मुखिया सुकेश उरांव और सीडीपीओ नीलम केरकेट्टा ने ग्रामीणों का समझाने का काफी प्रयास किया कि नियमों के हिसाब से ही चयन प्रक्रिया होगी,नियम से हटकर हमलोग चयन प्रक्रिया नहीं करा सकते है,परंतु सिंगरौली गांव के ग्रामीण नहीं माने.अंततः बैठक को बगैर सहायिका चयन के स्थगित कर दिया गया.इस मौके पर महिला प्रवेक्षिका उर्मिला जयसवाल, सुमन देवी सहित काफी संख्या में दोनों गांवों के ग्रामीण मौजूद थे.