Aryna Sabalenka defeated Osaka in straight sets at

आर्यना सबलेंका ने फ्रेंच ओपन नाइट मैच में नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

आर्यना सबलेंका ने फ्रेंच ओपन नाइट मैच में नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

French Open Night Match: फ्रेंच ओपन (रोलां गैरो) के चौथे दौर में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए को सीधे सेटों में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पेरिस में खेले गए मुकाबले में टॉप सीड सबालेंका ने 1 घंटे 27 मिनट तक चले मैच में ओसाका को 7-5, 6-3 से मात दी।

पहले सेट में कांटे की टक्कर 

मुकाबले के पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। ओसाका ने सबालेंका की सर्विस का बेहतरीन जवाब दिया और स्कोर 5-5 की बराबरी तक पहुंच गया। हालांकि निर्णायक क्षणों में सबालेंका ने ओसाका की सर्विस ब्रेक करते हुए पहला सेट 7-5 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में सबालेंका का दबदबा

पहले सेट की बढ़त ने सबालेंका का आत्मविश्वास बढ़ाया। दूसरे सेट में उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और ओसाका पर लगातार दबाव बनाए रखा। जापानी खिलाड़ी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन सबालेंका के मजबूत ग्राउंड स्ट्रोक्स के सामने टिक नहीं सकीं। बेलारूसी स्टार ने दूसरा सेट 6-3 से जीतकर मैच समाप्त कर दिया।

खिताब की मजबूत दावेदार बनीं सबालेंका

इस जीत के साथ सबालेंका ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है और अब वे टूर्नामेंट की सबसे मजबूत दावेदारों में एक मानी जा रही हैं। उनकी लगातार शानदार फॉर्म ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों के लिए चुनौती बढ़ा दी है।

नाइट सेशन में महिला मैच को मिली खास पहचान

फ्रेंच ओपन में पिछले 3 वर्षों के बाद पहली बार किसी महिला मुकाबले को नाइट सेशन में आयोजित किया गया। इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे, जिससे महिला टेनिस को लेकर दर्शकों का उत्साह साफ नजर आया। 

जीत के बाद सबालेंका का बयान    कोर्ट इंटरव्यू में आर्यना सबालेंका ने नाइट सेशन में विमेंस मैच रखने के फैसले की तारीफ करते हुए कहा- 'मुझे लगता है कि यह बहुत अहम था कि उन्होंने आज हमारे मैच को नाइट सेशन में रखा। यह बिल्कुल सही फैसला था। इस मैच को देखने आए फैंस के उत्साह और इसे मिले अटेंशन (ध्यान) से आयोजकों को यह समझ आएगा कि भविष्य में उन्हें महिलाओं के मैचों को रात में कराने पर विचार करना चाहिए।'   ओसाका ने भी किया समर्थन

हार के बावजूद ओसाका ने भी महिला टेनिस को अधिक नाइट सेशन अवसर मिलने की बात कहते हैं, उनका कहना था कि- 'महिला टेनिस को प्राइम टाइम यानी नाइट सेशन में ज्यादा जगह मिलनी चाहिए।'

महिला टेनिस को और अवसर देने की मांग

टेनिस में आमतौर पर ग्रैंड स्लैम के नाइट सेशन में पुरुष मुकाबलों को प्राथमिकता दी जाती है, क्योंकि उन्हें अधिक लंबा और लोकप्रिय माना जाता है। हालांकि सबालेंका और ओसाका दोनों ने आयोजकों से भविष्य में महिला मैचों को भी नाइट सेशन में अधिक अवसर देने की अपील की है।