वैभव के साथ माता-पिता भी जाएंगे आयरलैंड और इंग्लैंड, BCCI का बड़ा फैसला!
BCCI's favor for Vaibhav: 6 जून को BCCI ने वनडे टीम और T-20 टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार इंडियन टीम में सबसे युवा स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है। वो अब टीम इंडिया में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसे में BCCI ने वैभव के लिए खास इंतजाम किए हैं। उनके साथ ट्राई-सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर उनके माता-पिता भी जा सकेंगे। इतना ही नहीं वो वैभव के साथ यूके और आयरलैंड भी जा सकेंगे।
खास बात यह है कि, इसका खर्च भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उठाएगा। इस बात की जानकारी BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दी है।
वैभव सूर्यवंशी के माता पिता भी जाएंगे साथ
एक इंटरव्यू के दौरान देवजीत सैकिया ने बात करते हुए बातया कि - 'वैभव सूर्यवंशी के पिता आज श्रीलंका आ रहे हैं और हम उन्हें ऑफर करेंगे कि अगर वह यूके और आयरलैंड भी जाना चाहते हैं, तो उनके लिए इंतजाम किए जाएंगे।'
बता दें कि, 9 जून से शुरू हो रही ट्राई-सीरीज में भारत ए की ओर से वैभव खेलते नजर आएंगे।
आखिर वैभव के लिए ये खास इंतजाम क्यों?
सैकिया ने आगे बताया कि- 'वैभव की उम्र अभी काफी कम है और इसी वजह से ये इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि वह नए माहौल में बेहतर महसूस करें। शनिवार को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय T-20 टीम में भी वैभव को जगह दी गई है।'
BCCI सचिव ने कहा कि-
'वैभव सूर्यवंशी पहले हमेशा अंडर-19, जूनियर या सब-जूनियर टीमों के साथ यात्रा करते थे, इसलिए वह उस माहौल में सहज थे। उन्होंने बताया कि अब वैभव सीनियर खिलाड़ियों के साथ रहेंगे जो उनके लिए एक नया अनुभव होगा। चूंकि वह अभी केवल 15 साल के हैं, इसलिए बीसीसीआई चाहता है कि वह खुद को आरामदायक और सुरक्षित महसूस करें।'
मानसिक रुप से मिलेगा सहारा
सचिव ने आगे कहा कि- 'माता-पिता के साथ रहने से वैभव को मानसिक रूप से सहारा मिलेगा और वह ज्यादा सहज महसूस करेंगे। इसी वजह से बोर्ड ने उनके माता-पिता को दौरे पर साथ रहने की सुविधा देने का फैसला किया है। सूर्यवंशी अब भारत के सबसे कम उम्र के इंटरनेशनल क्रिकेटर बनने की कगार पर है। अभी भारतीय पुरुष क्रिकेट यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था।'
देवजीत सैकिया ने आगे कहा कि-
'देखिए, हमारी कुछ जिम्मेदारी है कि कोई भी नए माहौल में असहज या अकेला महसूस न करे। यह हमारा बेसिक प्रिंसिपल है। हम चाहते हैं कि वह धीरे-धीरे सीनियर टीम में एडजस्ट हो जाएं।'
बता दें कि, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर वैभव सूर्यवंशी हैं। उन्होंने इस सीजन में 16 मैचों में 776 रन बनाए। इतना ही नही इस दौरान उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के लगाए हैं। इसी के साथ उन्होंने 440 गेंद में अपने 1000 IPL रन पूरे कर लिए।
सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले पहले प्लेयर
भारतीय मेंस टीम में सबसे युवा प्लेयर के रुप में इंडियन टीम में शामिल होने वाले पहले प्लेयर के रुप में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर थे। जब वो टीम इंडिया में शामिल हुए थे। उनकी उम्र 16 साल 205 दिन थी। लेकिन वैभव उनसे भी कम उम्र में टीम में शामिल होने जा रहे हैं। इसी के साथ अब वैभव सबसे कम उम्र में इंडियन टीम में शामिल होने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।