झारखंड
सारंडा में जहरीले सांप के डंसने से CRPF जवान की मौत
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: सारंडा में नक्सलियों के विरोध चल रहा अभियान में सुरक्षा बलों को एक बार फिर से हानि हुआ है. आज, बुधवार (1 अक्टूबर) की सुबह करीब 10 बजे चाईबासा के छोटानागरा थाना अंतर्गत नूरधा जंगली क्षेत्र में अभियान के दौरान 209 कोबरा बटालियन के कांस्टेबल संदीप कुमार मौत हो गई.
बता दें कि सांप के डंटने के बाद क्यूएटी/26 बटालियन सीआरपीएफ की सहायता से पश्चिमी सिंहभूम जिले के सेल अस्पताल, किरीबुरू ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया.