World Champion D. Gukesh wins against R. Praggnana

डी. गुकेश ने नॉर्वे शतरंज में वापसी की वहीं भारत की महिलाओं ने भी बिखेरा जलवा

डी. गुकेश ने नॉर्वे शतरंज में वापसी की वहीं भारत की महिलाओं ने भी बिखेरा जलवा

Norway Chess 2026: नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में कमबैक करते हुए वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश ने जोरदार शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वें राउंड में उन्होंने अपने हमवतन आर. प्रज्ञानानंद को क्लासिकल मैच में हराकर टाइटल रेस में बने रहने की अपनी उम्मीदों को मजबूत कर लिया। 

मैच का रोमांच

रागोजिन डिफेंस से शुरू हुए इस मुकाबले में उतार-चढ़ाव भरा खेल देखने को मिला। दोनों भारतीय ग्रैंडमास्टर्स के पास जीत के मौके आए, लेकिन समय के दबाव में प्रज्ञानानंद की एक गलती कर दी और इसका फायदा उठाते हुए गुकेश ने चेकमेट देकर मैच अपने नाम कर लिया।

गुकेश का प्रदर्शन

मैच के एक दिन पहले ही गुकेश ने अपना 20वां जन्मदिन मनाया था। इस जीत के साथ 3 अंक हासिल किए और अब वे 6.5 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और टूर्नामेंट के खिताब की दौड़ में पूरी तरह बने हुए हैं।

कार्लसन को झटका

मौजूदा विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो ने हरा दिया। पांच राउंड के बाद कार्लसन सिर्फ 4.5 अंकों के साथ तालिका के अंतिम स्थान पर हैं। वहीं, अलीरेजा फिरूजा 10 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं। 

महिला वर्ग में भारतीयों का दबदबा

महिला वर्ग की बात करें तो भारत की दिव्या देशमुख ने चीन की झू जिनर को 84 चालों के लंबे मुकाबले में हराकर पहली बार एकल बढ़त हासिल कर ली है। दिव्या अब 8.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट टेबल में टॉप पर हैं।

भारत की एक और महिला कोनेरू हम्पी ने भी महिला विश्व चैंपियन जू वेनजुन को हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। दोनों भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से नॉर्वे चेस में भारत की चुनौती और मजबूत हो गई है।