In the 19th season of IPL 2026, the Delhi Capitals

DC Vs RR IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा

DC Vs RR IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा

DC Vs RR IPL 2026: IPL 2026 के 19वें सीजन के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले शाम 7 बजे टॉस किया जाएगा।

इस सीजन में दोनों टीमों का हाल

IPL 2026 अब तक राजस्थान रॉयल्स ने 11 मैच खेले इसमें से 6 में जीत मिली तो वहीं 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उसने अब तक 12 मैच खेले इसमें से 5 में जीत मिली तो वहीं 7 मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स पांचवे स्थान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स पॉइट्ंस टेबल पर 8वें स्थान पर बनी हुई है।

DC Vs RR का हेड टू हेड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दोनों के बीच अब तक 31 मुकाबले  खेले जा चुके हैं। इसमें से राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स ने 15-15 मैचों में जीत दर्ज की। वहीं 1 मैच टाई रहा, जिसमें राजस्थान को जीत मिली थी। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-12

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी और आशुतोष शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स (RR)

यशस्वी जायसवाल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, तुषार देशपांडे और यश पुंजा।