ENG-W and IRE-W will face off in the ICC Women's T

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच होगा डबल हेडर का दूसरा मुकाबला

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच होगा डबल हेडर का दूसरा मुकाबला

ENG-W Vs IRE-W ODI Match: ICC Women's T20 वर्ल्ड कप मैच में डबल हेडर का दूसरा मैच इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा।। यह मैच  युटिलिटा बाउल, साउथैम्पटन में भारतीयसमयानुसार रात के 11 बजे से शुरु होगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा। 

बता दें कि, इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट की जीत के साथ शानदार शुरुआत की थी।  

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड 

 इंग्लैंड विमेंस टीम और आयरलैंड विमेंस टीम के बीच अब तक 4 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके है। इसमें से 3 मैचों में इंग्लैंड टीम ने जीत दर्ज की। तो वहीं महज 1 मैच में आयरलैंड को जीत मिली।

मौसम और पिच रिपोर्ट

साउथम्पटनसाउथम्पटन में मंगलवार को दिन भर मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहने का अनुमान है। शाम के समय हल्की बारिश की 30-40% संभावना है। तापमान अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो मैच के लिए काफी अनुकूल रहेगा।   

पॉसिबल प्लेइंग-11

इंग्लैंड

डैनी वायट-हॉज, एमी जोन्स, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।

आयरलैंड

एमी हंटर, अलाना डालजेल, गैबी लुईस (कप्तान), ऑर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लिया पॉल, एलिस टेक्टर, आर्लीन केली, एवा कैनिंग, कारा मरे, एमी मैग्वायर।