The FIFA World Cup 2026 will commence on June 12 w

FIFA World Cup 2026: 12 जून से होगी फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत

FIFA World Cup 2026: 12 जून से फुटबॉल वर्ल्ड कप की होगी शुरुआत

FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप 2026  की शुरुआत 12 जून शुक्रवार रात से होगी। टूर्नामेंट के पहले दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरु होगा।

वहीं दिन का दूसरा मैच साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच ग्वाडलाहारा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला 12 जून को सुबह 7:30 बजे से शुरु होगा।  

मैक्सिको और साउथ अफ्रीका हेड टू हेड

मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 4 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 2 मुकाबलों में मैक्सिको को जीत मिली। वहीं 1 मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने जीता, जबकि 1 मैच ड्रॉ रहा। विश्व कप में दोनों के बीच 2010 का मैच 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ था।

विश्व रैंकिंग में मैक्सिको 15वें स्थान पर, वहीं 60वें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है।

मुख्य खिलाड़ी

मैक्सिको कप्तान एडसन अल्वारेज और स्ट्राइकर राउल हिमेनेज पर निर्भर रहेगा। दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें कप्तान रोनवेन विलियम्स, लाइल फोस्टर और ओसविन अपोलिस पर होंगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन

मैक्सिको 

ओचोआ, सांचेज, मोंतेस, अल्वारेज, गाल्यार्दो, गुतिएरेज, फिदाल्गो, पिनेडा, अल्वारादो, हिमेनेज, किन्योनेस।

दक्षिण अफ्रीका

विलियम्स, मुदाउ, म्बोकाजी, ओकोन, मोडिबा, म्बाथा, सिथोले, मोकोएना, अपोलिस, फोस्टर, मोरेमी।

दिन के दूसरे मैच में साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक आमने-सामने 

साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच FIFA विश्व कप में यह पहली भिड़ंत होगी। यह मैच ग्वाडलाहारा स्टेडियम में 12 जून सुबह 7:30 से खेला जाएगा। 

हेड-टू-हेड

दोनों टीमों के बीच 4 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच जीते और 2 मैच ड्रॉ रहे। इसमें से साउथ कोरिया 25वें स्थान पर हैं। वहीं 41वें स्थान पर चेक रिपब्लिक है। 

  मुख्य खिलाड़ी

साउथ कोरिया की कमान सुपरस्टार सन ह्युंग-मिन संभालेंगे। चेक रिपब्लिक मिडफील्डर तोमस सूचेक के प्रदर्शन पर निर्भर रहेगा।

संभावित प्लेइंग-11

साउथ कोरिया

स्युंग-ग्यू, मिन-जे, हान-बोम, की-ह्युक, यंग-वू, ते-सोक, इन-बोम, स्युंग-हो, कांग-इन, जे-सुंग, ह्युंग-मिन।

चेक रिपब्लिक

कोवार, कूफाल, डूदेरा, होलेश, क्रेजची, जेलेनी, सूचेक, सादिलेक, ह्लोजेक, शुल्त्स, शिक।

कहां देखें लाइव?

भारत में FIFA विश्व कप 2026 का प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग जी5 ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।