क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटन्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा
GT vs RR Qualifier 2: IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। यह मैच मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस किया जाएगा।
दोनों टीमों का हेड टू हेड
इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले जा चुके है। इसमें से 7 मैचों में गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की। वहीं 3 मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की। वहीं एक मैच टाई रहा।
गुजरात के खिलाफ वैभव की पारी
वैभव ने गुजरात के खिलाफ 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 233.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए। गुजरात के खिलाफ 168 रन की पारी खेली। 2 पारियों में एक बार शतक भी ठोका। इतना ही नहीं 15 चौके और 15 छक्के भी लगाए थे।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
राजस्थान रॉयल्स (RR)
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा और सुशांत मिश्रा।
गुजरात टाइटंस (GT)
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और राहुल तेवतिया।