विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला आज

भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला आज

Ind vs Pak T20 WC: विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच एजबेस्टन स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 6:30 बजे किया जाएगा। 

बता दें कि, विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों का यह पहला मैच है।

भारत और पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक16 T-20 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 13 मैचों में भारत ने शानदार जीत दर्ज की तो वहीं पाकिस्तान टीम को महज 3 मैचों में ही जीत मिली। 

वहीं T-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमें 8 बार  में  आमने-सामने हो चुकी हैं। इसमें से 6 बार भारत को जीत मिली तो वहीं महज 2 मैच में ही पाकिस्तान टीम जीत दर्ज कर पाई।

कहां देख सकते हैं मैच?

भारत और पाकिस्तान मैच के बीच होने वाले मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकेंगे।

फतिमा सना का खेलना मुश्किल

पाकिस्तान टीम की कप्तान फातिमा सना का आज T-20 मैच खेलना मुश्किल है। 13 जून को फतिमा प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गई थी। इसके बाद वो दोबारा प्रेक्टिस करने नहीं आईं। इस वजह से उनके खेलने में संशय बनी हुई है। 

पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया/भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी।

पाकिस्तान

मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), इमन फातिमा, इरम जावेद, तुबा हसन, डायना बेग, नशरा संधू, सादिया इकबाल।